फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को आजादी के जश्न में डूबा था देश तो इस बेजुबान को औरैया के चकबंदी कार्यालय में मिली कैद

Thu, 15 Aug 2019 06:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
15 अगस्त के दिन जब पूरा देश जश्न के माहौल में डूबा था तो औरैया के चकबंदी कार्यालय में एक बेजुबान कैद से छूटने के  लिए दरवाजों और खिड़कियों में सिर पैर मार रहा था। खूब जोर लगाने के बाद भी जब वो खुद को आजाद नहीं कराया पाया तो उसने दफ्तर में रखे अभिलेखों को फाड़ना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार शाम से कार्यालय के अंदर बंद कुत्ता बाहर नहीं निकल सका है। कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी विभाग कार्यालय को बंद कर चले गए। कार्यालय के अंदर पहले से एक कुत्ता बैठा था। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश होने के कारण भी कोई कार्यालय खोलने नहीं पहुंचा।

कार्यालय के अंदर बंद कुत्ता काफी देर तक भौंकता रहा, जिसकी आवाज बाहर तक सुनाई देती रही। इसपर लोगों ने जब खिड़की से अंदर झांककर देखा तो कुत्ता बाहर निकलने के लिए खिड़की पर पैर मार रहा था।
विज्ञापन


जब कुत्ता बाहर नहीं निकल सका तो कार्यालय के अंदर रखी कई फाइलों को नुकसान पहुंचाया। 18 घंटे से अधिक समय से दफ्तर में कुत्ता बंद होने जाने की जानकारी चौकीदार ने जिला प्रशासन को दी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने चकबंदी अधिकारी को कार्यालय में कुत्ता बंद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें