पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने गांव सैफई पहुंचे। यहां आवास पर लोगों से मिलकर स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की बधाई दी।
विज्ञापन
अखिलेश ने यहां ग्रामीणों से मिलकर सीधा संवाद किया। साथ ही क्षेत्र की राजनीति का हाल जाना और आगामी उपचुनाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं से रणनीति बनाने को कहा।