पैरों की उंगलियां हाथों की उंगलियों की तरह (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
अकबरपुर (कानपुर देहात) में एक ही परिवार में जन्मे ऐसे पांच भाइयों पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज शोध करेगा, जिनके पैरों की उंगलियां हाथों की उंगलियों की तरह हैं।
शुक्रवार को देहात के स्वास्थ्य विभाग ने विकृत पैरों वाले इन बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बाल रोग विभाग के डॉ. अरुण कुमार आर्या से बात की। बच्चों को यहां बुलाया गया, लेकिन देर शाम तक अभिभावक बच्चों को बाल रोग अस्पताल नहीं लाए।
अकबरपुर में एक परिवार में जन्म लेने वाले बच्चों में ये विकृत्ति नजर आ रही है। इस परिवार में नवजात से लेकर 18 साल तक के विकृत पैरों वाले पांच बच्चे हैं। लगातार ऐसे बच्चों का जन्म होने पर परिजन कानपुर देहात के सीएमओ डॉ. दया सिंह से मिले। सीएमओ ने इनकी जांच और इलाज कराने का आश्वासन दिया है।
डॉ. एके आर्या ने बताया कि जन्म लेने वाले एक लाख बच्चों में से करीब एक बच्चे में कोई न कोई विकृति हो सकती है। यह कंजनाइटल है। डिस्आर्डर सिंड्रोम हो सकता है। ये बच्चे अभी अस्पताल नहीं आए हैं। यहां आने पर इनके एक्सरे सहित अन्य जांचें कराई जाएंगी, ताकि इसकी सही वजह पता चल सके।