आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रसूलपुर के सामने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में डाक्टर की मौत हो गई। कार चला रहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि अचानक टायर फटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
हादसा मंगलवार दोपहर बाद कन्नौज के सौरिख में ग्राम रसूलपुर के सामने हुआ जिसमें कार सवार गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी डॉ. विनोद पंडित (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी डॉ.ज्योति पंडिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार को ज्योति पंडिता (42) ही चला रहीं थीं।
इसी बीच अचानक तेज आवाज के साथ कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे उनके पति डॉ. विनोद पंडित और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डाक्टर को यूपी 100 के सिपाहियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। इसकीजानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।