कानपुर में कोरोना के डर से डॉक्टर नौकरी छोड़कर भाग रहे हैं। निजी अस्पतालों को कोविड स्टेटस मिलने के बाद करीब 12 से अधिक डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ने की पेशकश की है। साथ ही पैरा मेडिकल का आधा स्टाफ भी चला गया है।
इससे रोगियों के इलाज में दिक्कत आने लगी है। इस पर जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने कहा है कि डॉक्टरों की पढ़ाई में जो खर्च आया था, उसमें नागरिकों का भी योगदान होता है। इस संकट की घड़ी में डॉक्टरों का नौकरी छोड़ना अपराध जैसा है।