फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान की सफाई करने के बहाने ले गया ओपीडी में फिर...

Thu, 04 Jan 2018 11:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में एक छात्रा का आरोप है कि एक अस्पताल के डॉक्टर ने कान का चेकअप करने के बहाने उसे ओपीडी में ले गया। इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जानें क्या है पूरा मामला..

 
विज्ञापन

2 of 3
डेमो पिक
चकेरी क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने एक डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप  लगाया है। छात्रा के मुताबिक वह बुधवार दोपहर को अस्पताल में कान दिखाने पहुंची थी। डॉक्टर बहाने से उसे कमरे में ले गया और छेड़छाड़ की। इसके बाद उसने डायल-100 पर सूचना दी और थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर ही गायब कर दी। इस पर उसने महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी शिकायत की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डेमो पिक
छात्रा के मुताबिक वह अपनी बहन के साथ अस्पताल गई थी। कान में दवा डालकर सफाई करने की बात कहकर डॉक्टर उसे कमरे (ओपीडी कक्ष) में ले गए। यहां उन्होंने छेड़छाड़ की। बाहर आकर उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चकेरी थाने में घटना की तहरीर दी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस आरोपी को बचा रही है। इसी वजह से उसकी तहरीर गायब कर दी गई। वहीं इंस्पेक्टर पीके शुक्ला का कहना है कि युवती ने तहरीर लिखने के लिए थाने से कागज तो लिया था, लेकिन तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें