फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, हाइपोथर्मिया का खतरा बरतें एहतियात

Thu, 04 Jan 2018 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
शरीर का सामान्य तापमान 98.6 फारेनहाइट होता है, पर लगातार कम तापमान में रहने से यदि यह शरीर का तापमान 95 फारेनहाइट या उससे नीचे पहुंच जाए, तो दिमाग में आक्सीजन कम पहुंचती है।

 
विज्ञापन

दिमाग की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं

2 of 4
डेमो पिक
दिमाग की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं। इस स्थिति को हाइपोथर्मिया कहते हैं। इसकी गिरफ्त में आने पर मौत हो सकती है। ठंड में ब्लड प्रेशर 180-200 पहुंच जाने पर दिमाग की नस फटने की आशंका रहती है, ऐसा होने पर मरीज की मौत हो जाती है। ज्यादा ठंड में खासकर बुजुर्गों को हार्ट अटैक पड़ने की संभावना रहती है।

 
विज्ञापन

ठंड में बरतें ये एहतियात

3 of 4
डेमो पिक
डॉ. विशाल गुप्ता, सहायक आचार्य, मेडिसिन विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया
- बाहर निकलते वक्त सिर-कान ढककर निकलें
- गरम कपड़े पर्याप्त संख्या में पहनें
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें
- ज्यादा गरिष्ठ भोजन न खाएं

 
विज्ञापन

तो दिमाग में आक्सीजन कम पहुंचती है

4 of 4
डेमो पिक
​- गुनगुना पानी पिएं
- खाली पेट घर के बाहर न निकलें
- नहाने के तुरंत बाद बाहर न जाएं
- हीटर, ब्लोअर या आग तापकर तुरंत सर्द मौसम में न जाएं
- ज्यादा सुबह मॉर्निंग वॉक पर न निकलें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें