फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: जब केंद्रीय मंत्री बने 'कान्हा' और महापौर बनीं 'राधा'

Thu, 04 Jan 2018 01:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
केंद्रीय मंत्री सत्यदेव पचौरी, कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय
भाजपा के केंद्रीय मंत्री सत्यदेव पचौरी ने भगवान कृष्ण की मुद्रा में मंच पर कान्हा बनकर राधा के साथ और कृष्ण के साथ राधा के अंदाज में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय को देखकर महौल भक्तिमय हो गया। मौका था कानपुर के मोतीझील में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का।

यूपी के कानपुर में मोतीझील में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी पहली बार बड़े पैमाने पर आयोजित की गई है। इस बार यहां लगे स्टालों में आए उत्पाद काफी अच्छे हैं। कानपुर गोशाला सोसाइटी की तरफ से लगाए गए स्टाल पर गोमूत्र और गोबर से बनी कई वस्तुएं लोगाें के आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
केंद्रीय मंत्री सत्यदेव पचौरी - फोटो : अमर उजाला
इसमें गोमूत्र और घी से बना बाम सिरदर्द और बदन दर्द के लिए रामबाण बताया गया है। इसी तरह गोबर से बने गमले और हवन कुंड भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। गोमूत्र से बना आफ्टरशेव लोशन भी मिल रहा है। बालों के लिए गोरत्न शैंपू भी मिल रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
केंद्रीय मंत्री सत्यदेव पचौरी, कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
गोबर के हवन कुंड में तांबे की एक पतली परत भी रखी जाती है जिससे आग से हवन कुंड न जले। कहा जा रहा है कि गाय के गोबर से बने कुंड में हवन करने से आसपास का वातावरण शुद्घ होता है। इसी तरह गोबर के साथ गोमूत्र और कुछ आयुर्वेदिक दवाओं के मिश्रण से मच्छर भगाने वाली क्वाइल भी यहां मिल रही है। कुछ लोगों ने बताया कि इस क्वाइल को जलाने से मच्छर 95 प्रतिशत तक गायब हो जाते हैं।


 

4 of 5
कानपुर गौशाला सोसाईटी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
यहां पर गोमूत्र से बने कीटनाशक भी मिल रहे हैँ। ऐसा दावा है कि इसके छिड़काव से फसलों और फूलों के पौधों पर लगने वाले कीड़े मर जाते हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए गोमूत्र की दवा भी मौजूद है। खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में कुल 100 स्टाल लगे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर गौशाला सोसाईटी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्मीर से विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी यहां लगी है। जिसमें चंदेरी साड़ी, थुलमा, नंदा, चटका जैसे ऊनी कपड़े, मधुबनी की मसलिन खादी प्रमुख है। इसके अलावा सहारनपुर में बने लकड़ी के फर्नीचर और दूसरे आइटम भी यहां लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें