ड्राइव के दौरान मोबाइल यूज न करें (सांकेतिक तस्वीर)
पैदल सड़क पार करते समय अगर आप मोबाइल पर बात करते हैं तो सावधान हो जाइए। पुलिस अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। जो नियम का उल्लंघन करेगा, उसको नजदीकी थाने या चौकी पर एक से दो घंटे बैठाया जाएगा।
वहीं अगर जरूरत पड़ती है तो शांतिभंग में कार्रवाई की जाएगी। एडीजी के आदेश पर जल्द ही शहर में अभियान शुरू होगा। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पिछले तीन महीने से लगातार ट्रैफिक सुधार के लिए अभियान जारी है।
इससे लोगों में काफी जागरुकता आई है। एडीजी के मुताबिक लगभग 80 से 90 फीसदी लोग हेलमेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि पैदल चलने वाले अभी नियमों से वाकिफ नहीं हैं।
अधिकतर लोग पैदल चलते वक्त मोबाइल पर बात करते हैं और सड़क भी पार करते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा है। इसलिए उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हें जेब्रा क्रॉसिंग आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।