कानपुर। वधु के सामने उसके मायके की बुराई नहीं तारीफ करनी चाहिए। यह बात किदवई नगर के अग्रसेन भवन में चल रही श्रीरामकथा के चौथे दिन नौवें स्कंद में कथा वाचक राधेश्याम शास्त्री ने कही।
कहा कि इससे बुराई न करने वालों के घरों में सुख-शांति बनी रहेगी। कथा वाचक ने बताया कि श्रीराम और कृष्ण जन्म का वृतांत भी सुनाया। कथा के बीच में ठुमक चलत राम चंद्र और हाथी घोड़ा पालकी भजन सुनाते ही महिलाएं नृत्य करने लगीं।
शिव गोपाल गुप्ता, अमित गुप्ता, नितिन, अक्षत, आशा गुप्ता, माधुरी, मनोज कुमार विश्नोई, शिवम गुप्ता, रवि, राधे श्याम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।