फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे डीएम

Tue, 25 Oct 2016 10:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आगरा से लखनऊ इनोवा से जा रहे थे जिलाधिकारी
विज्ञापन
आगरा से लखनऊ इनोवा कार से जा रहे जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल मंगलवार को सड़क हादसे में बाल- बाल बच गए। इस घटना में उनके गनर को चोटें आई। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दोपहर बाद गाड़ी के ड्राइवर ने अज्ञात ट्रक चालक से सिकंदरा थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी। थाना इंचार्ज विकास राय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 आगरा के जिलाधिकारी गौरव दयाल मंगलवार को इनोवा से लखनऊ जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे कानपुर देहात सिकंदरा थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के निकट आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक के दौरान अचानक ट्रक ने ब्रेक लगा दी जिससे इनोवा का अगला हिस्सा ट्रक से टकरा गया। इस घटना में डीएम का गनर बलवीर सिंह (52) पुत्र बाल सिंह निवासी आगरा घायल हो गया। मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसी दौरान उधर से निकली एक इंजीनियर की कार रोककर घायल गनर को जिला अस्पताल भेजा। डीएम आगरा ने जिलाधिकारी कानपुर देहात कुमार रविकांत सिंह को घटना की जानकारी दी। जिलाधिकारी कानपुर देहात ने बताया कि हादसे में गनर को मामूली चोट आई थी उसके अलावा अन्य किसी को चोट नहीं लगी। इधर, दोपहर बाद इनोवा का चालक राजू पाल थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। थाना इंचार्ज विकास राय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें