बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा ने मंगलवार को सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। खाद ले रहे किसानों से उनकी समस्याएं जानीं। खाद लेकर घर जाने वाले किसानों से फोन पर रेट की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति खुरहंड में 150 टोकेन पर दो-दो बोरी खाद किसानों को दी जा रही थी। किसानों ने खाद मिलने के संबंध में जानकारी ली। खाद घर ले गये किसानों से फोन पर खाद बिक्री दर आदि की जानकारी ली। कहा कि सभी किसानों को बारी-बारी से खाद दी जा रही है। महेश प्रसाद व रमेश चंद्र से खाद बिक्री केंद्र खाद बिक्री एवं बचे स्टाक का मिलान भी कराया।
केन्द्र में 43 बोरी खाद उपलब्ध मिली। इफको ई बाजार अतर्रा में खाद का वितरण होते हुए पाया। निर्देश दिये कि निर्धारित दर पर ही किसानों को खाद उपलब्ध करायी जाए। स्टाक चेक करने पर 300 बोरी खाद में 174 बोरी खाद उपलब्ध मिली।
खाद विक्रेताओं को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने पाये तथा उन्हें निर्धारित दर पर ही खाद दी जाए। कहा कि अधिक दर पर खाद बिक्री की जायेगी तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, सहायक निबंधक सहकारी समिति, जिला कृषि अधिकारी आदि मौजूद रहे।