फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिव्यांग पेंशनर्स की एनपीसीआई मैपिंग में लापरवाही पर डीएम सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिव्यांग पेंशनर्स की एनपीसीआई मैपिंग में बरती जा रही लापरवाही पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। सरसैया घाट स्थित सभागार में गुरुवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी बैंक की लापरवाही से दिव्यांग पेंशन बाधित हुई तो जिम्मेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में पेंशन भुगतान के समय 1414 दिव्यांग पेंशनर्स मैपिंग न होने के कारण वंचित रह गए थे। इनमें अब तक केवल 323 पेंशनर्स की ही मैपिंग पूरी हुई है जबकि 1091 मामले 21 बैंकों में लंबित पड़े हैं। सबसे ज्यादा 319 लंबित प्रकरण भारतीय स्टेट बैंक, 193 मामले बैंक ऑफ बड़ौदा, 123 मामले पंजाब नेशनल बैंक, 114 मामले इंडियन बैंक और 94 मामले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हैं। डीएम ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि 20 सितंबर तक शत-प्रतिशत मैपिंग पूरी की जाए। कहा कि दिव्यांगजन समाज के सबसे कमजोर वर्ग से जुड़े हैं और उनकी पेंशन में किसी भी तरह की बाधा असहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें