फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यंग इंडियंस पार्लियामेंट में डीएम बोले युवाओं की आवाज ही परिवर्तन की शक्ति

विज्ञापन
एचबीटीयू सभागार में आयोजित यंग इंडियंस पार्लियामेंट में मौजूद डीएम व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) यंग इंडिया कानपुर चैप्टर की ओर से एचबीटीयू सभागार में आयोजित यंग इंडियंस पार्लियामेंट का शनिवार को समापन हुआ।
विज्ञापन


इसमें वित्त, रक्षा, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और जलवायु सुधार पर कई सत्रों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं की आवाज ही परिवर्तन की शक्ति है।

उन्होंने कहा कि यंग इंडियंस पार्लियामेंट का आयोजन एक उत्कृष्ट पहल है। यह युवाओं में जिम्मेदार नागरिकता और नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करती है। ऐसे संसद सत्रों को अन्य जिलों में भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि जागरूक और समाधान केंद्रित युवा तैयार किए जा सकें।
विज्ञापन


दो दिवसीय आयोजन में कानपुर के 16 स्कूलों से आए 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और विचार, सहयोग एवं नेतृत्व का जीवंत प्रदर्शन किया। मौके पर कनन अग्रवाल, स्पर्श मेहरोत्रा, कशिश अग्रवाल, संचित अग्रवाल, रचित, साक्षी महाना, तुषार खंडेलवाल, सिद्धार्थ, यश अग्रवाल, पलक, शुभम भारतिया, मयंक गर्ग, राशि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें