फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: डीएम ने एआरटीओ कार्यालय में मारा छापा, दलाल भागे…दो लैपटॉप और सात बाइक बरामद, कुछ लोग भी हिरासत में

Fri, 26 Jul 2024 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: एआरटीओ कार्यालय में छापामारी के दौरान पुलिस ने लैपटॉप और सात बाइकें बरामद कर ली। साथ ही कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
डीएम ने एआरटीओ कार्यालय में मारा छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में ककोर मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय पर जिलाधिकारी ने एसपी के साथ अचानक से छापामारी की। छापामारी होते देख कार्यालय में अंदर वह बाहर मौजूद दलालों में भगदड़ मच गई। इस बीच मौके से पुलिस ने दो लैपटॉप और सात बाइकें बरामद कीं। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन

डीएम के औचक्क छापे से लोगों में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को एआरटीओ कार्यालय में दलालों के वर्चस्व की शिकायतें मिल रही थी। इसको लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को एसपी चारू निगम के साथ दोपहर लगभग 12 बजे एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक से छापा पड़ते देख एआरटीओ कार्यालय की अंदर और बाहर मौजूद दलालों में भगदड़ मच गई। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानें सजाए बैठे लोग अपना लैपटॉप और बाइक छोड़कर भाग गए। इस पर पुलिस ने लैपटॉप और सात बाइकें बरामद कर ली। साथ ही कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें