कानपुर में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, निरीक्षण किया। इसमें 101 कर्मचारियों में 34 अनुपस्थित मिलें। सीएमओ अपने कार्यालय से खुद गायब मिले। डीएम ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बता दें कि जिलाधिकारी मंगलवार सुबह सीएमओ ऑफिस का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान सीएमओ समेत 34 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ की खाली कुर्सी के पास ही खड़े होकर डीएम ने बताया कि सबका वेतन रोका गया।