फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकताओं को लागू करना सर्वोच्च-डीएम

विज्ञापन
नवागत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह को जनपद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार गृहण करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को नवागत डीएम ने फोन पर बातचीत में बताया कि वह 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। साल 2013 में आईएएस में पदोन्नत हुए हैं। मूल रूप से जनपद फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मंडी निदेशक के पहले वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। बताया कि शासन की योजनाओं को सही तरीके से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। कई बार लोग जानकारी के अभाव में भटककर परेशान होते हैं। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। नवागत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार गृहण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें