फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नारामऊ में मंदिर पर बज रहा डीजे, दूसरे धर्म की महिलाओं ने कराया बंद, पुलिस ने मामला कराया शांत

Thu, 07 Sep 2023 09:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: बिठूर थाना क्षेत्र का यह गांव अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है। इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने कोई इंतजाम नहीं किया। इसके चलते दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ में बुधवार शाम मंदिर में डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका के बीच भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा। लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही, एहतियातन फोर्स भी तैनात रहा।

विज्ञापन

दरअसल, जन्माष्टमी पर हर साल की तरह दुर्गा मंदिर में ग्रामीण डीजे बजवा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि रात करीब आठ बजे गैर समुदाय की करीब एक दर्जन महिलाएं और लड़कियां मंदिर पहुंचीं और डीजे बंद कर दिया। इससे नाराज लोग विरोध करने लगे।
थोड़ी देर में दोनों समुदायों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर बिठूर अतुल कुमार सिंह और मंधना चौकी इंचार्ज अमित मलिक फोर्स के साथ मौके पहुंचे और लोगो से बात कर डीजे चालू करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस को गांव में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अति संवेदनशील एरिया होने के बाद भी नहीं लगाई गई फोर्स
नारामऊ मिश्रित आबादी वाला गांव है। इसके पहले भी कई बार दोनों समुदाय कई मामलों में आमने-सामने आ चुके हैं। बिठूर थाना क्षेत्र का यह गांव अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है। इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने कोई इंतजाम नहीं किया। इसके चलते दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें