फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन डेडलिफ्ट प्रतियोगिता चार से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से चार व पांच अप्रैल को विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में दो दिवसीय मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन डेडलिफ्ट प्रतियोगिता होगी। इसमें सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर व मास्टर वर्गों में खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन



एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व शुक्रवार को खिलाड़ियों का शारीरिक वजन मापा गया। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। पुरुष वर्ग में नौ और महिला वर्ग में आठ भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों का चयन पांच अप्रैल को होने वाले राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। यहां से चुने गए खिलाड़ी 25 से 28 अप्रैल तक उदयपुर (राजस्थान) में होने वाली राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडलीय प्रतियोगिता का उद्घाटन वीएसएसडी कॉलेज की सचिव नीतू सिंह करेंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र, पदक और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें