हमीरपुर में यमुना पुल की मरम्मत के चलते शनिवार को रामादेवी फ्लाई ओवर पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया। बैरिकेंडिग भी लगाई गई। रामादेवी चौराहे पर दिनभर चौतरफा जाम लगता रहा। यातायात पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। लखनऊ से नौबस्ता की ओर जाने वाले वाहनों को रामादेवी फ्लाई ओवर पर सफीपुर के पास बने रैम्प के पास रोका जा रहा था।
लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ हल्के वाहनों को जाने दिया जा रहा था, जबकि भारी वाहन रामादेवी फ्लाओवर से रैंप नीचे उतारकर महाराजपुर, फतेहपुर की ओर से भेजा जा रहा था। वहीं, डायवर्जन के चलते फ्लाई ओवर पर वाहन रेंग रेंगकर निकल रहे थे। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।