मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदेश में छेड़छाड़ के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं एंटी रोमियो स्क्वायड भी पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। ताजा मामला, कन्नौज जिले का है, जहां छेड़छाड़ से परेशान एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छिबरामऊ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती (19) एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। युवती के पिता के मुताबिक मोहल्ला कोलिया निवासी तीन सगे भाई शिवम, अंशुल, छोटू और इसी मोहल्ले का सुमित आए दिन छात्रा को परेशान करते थे।