फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजा’ थे तो छोड़ दिए गए वर्ना पुलिस तो पुलिस है 

Sun, 03 Jun 2018 01:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- नशे में हंगामा करने वाले अभिनेता राजा चौधरी का शांति भंग में चालान 
विज्ञापन
1 of 4
राजा चौधरी
अभिनेता राजा चौधरी ने शुक्रवार को बिठूर में कैमरामैन का सिर फोड़ा, पुलिस से हाथापाई की, सीएचसी के डॉक्टरों से गाली गलौज और बदसलूकी तक की। लेकिन पुलिस ने उसे ‘राजा’ समझ सिर्फ शांति भंग का दोषी माना, जिससे राजा शनिवार को थाने से ही जमानत लेकर चला गया।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
राजा चौधरी
यही घटनाएं कहीं अभिनेता के बजाय कोई आम आदमी ने की होती तो पुलिस उसपर इतनी दफा लगाती कि वह हर दफा हंगामा करने से पहले कई दफा सोचता। लेकिन पुलिस के लिए आरोपी ‘राजा’ जो ठहरा।

आगे की स्लाइड में पढ़ें - हवालात के बजाय रखा अस्पताल में... 
विज्ञापन

3 of 4
राजा चौधरी
बिठूर के नानाराव कॉटेज में कैमरामैन का सिर फोड़ने वाले राजा चौधरी को पुलिस ने हवालात में डालने के बजाय कल्याणपुर सीएचसी में ही रातभर रखा। जबकि मेडिकल में उसके नशे में होने की पुष्टि हो गई थी। यहां बाकायदा खाना पीना भी दिया गया। शनिवार सुबह अस्पताल से थाने ले जाया गया। थाने में लगे समाधान दिवस पर आए एसीएम ने शांति भंग के मामले में उसे जमानत पर छोड़ दिया। राजा की जगह यह हिमाकत किसी आम व्यक्ति ने की होती तो सीधे हवालात में डाल दिया जाता। रात भर रहने के बाद दूसरे दिन पुलिस उसे कोर्ट में पेश करती, जहां से उसे जमानत मिलती। पुलिस के अनुसार राजा बिठूर में चल रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग छोड़ दिल्ली चला गया है।

 
विज्ञापन

4 of 4
राजा चौधरी
राजा चौधरी काफी नशे में था। हंगामा भी कर रहा था। इसलिए उसे अस्पताल में रखा गया था। डॉक्टर के दवा देने पर उसका नशा उतरा था। अस्पताल में राजा चौधरी पुलिस की निगरानी में था। सुबह नशा उतरने पर उसे थाने लाया गया था। एसीएम ने शनिवार को समाधान दिवस पर थाने पहुंचे थे। थाने में ही एसीएम ने उसे जमानत दे दी। 
- संजीव सुमन, एसपी पश्चिम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें