यूपी के कानपुर शहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का शुभारंभ करने पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री आईटीएमएस के कंट्रोलरूम से ऑनलाइन चालान काटने के साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम से ट्रैफिक संभालकर आईटीएमएस का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
मुख्यमंत्री योगी
उद्घाटन को लेकर कंट्रोलरूम में तैयारी की जा रही है। आईटीएमएस के कंट्रोलरूम के साथ ही मॉडल चौराहों को चमकाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
3 of 4
मुख्यमंत्री योगी
सीएम पब्लिक एड्रेस सिस्टम से क्या संबोधन करेंगे, इसकी भी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। इसका शुभारंभ होते ही कानपुर, उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा जहां आईटीएमएस से यातायात संचालित होगा।
शहर के 68 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल से यातायात संचालित होगा। इसमें दस चौराहों को मॉडल चौराहा के रूप में विकसित किया गया है। जबकि विजय नगर और बड़ा चौराहे पर आरएलवीडी सिस्टम लगा है।