फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंडल स्तरीय मुक्केबाजी ट्रायल के लिए जिले की टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मंडल स्तरीय मुक्केबाजी ट्रायल के लिए कानपुर की टीम घोषित हो गई है। बुधवार को उनको ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मंगलवार को हुए जिला स्तरीय ट्रायल में मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। चयन समिति में शामिल श्याम मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, भगवान दीन, संतोष त्यागी, मुकेश गुप्ता और अल्पना शर्मा ने खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन कर मंडल स्तरीय टीम में चयन किया। मंडल स्तर के चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 10 से 13 जुलाई को होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। कानपुर अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के मानद सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों से मंडल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेहतर खिलाड़ी मिलेंगे।
विज्ञापन

यह हैं चयनित खिलाड़ी :
44-46 किग्रा वर्ग से अनंत तिवारी, 46-48 किग्रा वर्ग से अर्जुन सिंह सेन, 48-50 किग्रा से प्रखर, 50-52 किग्रा से शौर्य यादव, 52-54 किग्रा से कृष शुक्ला, 54-57 किग्रा से आविक तिवारी, 57-60 किग्रा से आदित्य सोनी, 60-63 किग्रा से शौर्य वर्धन कपूर, 63-66 किग्रा से कुशाग्र साहू, 66-70 किग्रा से मयंक यादव और 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग में जसमीत सिंह को टीम में स्थान मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें