फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वृद्धा से चेन लूट में जिलाबदर गिरफ्तार, साथी फरार

विज्ञापन
चेन लूट का आरोपी। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के श्यामनगर में 15 दिन पहले मॉर्निंगवाॅक के दौरान वृद्धा से हुई चेन लूट के मामले में पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मार्च में जिलाबदर घोषित किया गया था। पुलिस ने लूटी हुई चेन समेत नकदी और एक चोरी का मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन


श्याम नगर डी ब्लॉक निवासी 60 वर्षीय वृद्धा मालती शिरोमणि से स्कूटी सवार लुटेरों ने हरिहर धाम के पास मॉर्निंगवॉक के दौरान चेन लूटी थी। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेेज की मदद से सफीपुर प्रथम निवासी गौरव निषाद उर्फ अनुराग को श्यामनगर के न्यौरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बाबूपुरवा निवासी सलमान फरार है। पुलिस ने लूट की चेन, चार हजार रुपये और चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि गौरव पर चकेरी थाने में बलवा, लूट, मारपीट व गुंडा एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। उसे मार्च माह में जिलाबदर घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें