फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: अमीन संघ के जिलाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार के साथ पकड़ा, जानें पूरा मामला

Fri, 20 Oct 2023 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Crime: कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि संग्रह अमीन अनूप बाजपेई को एंटी करप्शन की टीम ले गई है। इससे ज्यादा उन्हें और कोई जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
अमीन संघ के जिलाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्गा मंदिर के पीछे निवासी एक घर पर एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर वहा अमीन संघ के जिलाध्यक्ष को रिश्वत लेने के मामले गिरफ्तार किया है। अमीन संघ के पदाधिकारी  पर एक शिक्षक से बिजली की आरसी को लेकर रुपये लिए जाने की चर्चा रही।

विज्ञापन

बिधूना में दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अनूप बाजपेई के घर शाम 9:30 बजे एक शिक्षक पहुंचा। यहां शिक्षक ने अमीन को फाइल व रुपये दिए। तभी वहां पहुंची एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने छापा मारकर रुपये व फाइल को अपने कब्जे में लिया।
साथ ही संग्रह अमीन को भी पकड़ कर साथ ले गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि संग्रह अमीन अनूप बाजपेई को एंटी करप्शन की टीम ले गई है। इससे ज्यादा उन्हें और कोई जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें