रूरा देहात में विकास दुबे के करीबी कहे जाने वाले एक जिला पंचायत सदस्य के रूरा कस्बा स्थित घर में रविवार शाम एसटीएफ ने दबिश दी। इनकी पत्नी अकबरपुर ब्लाक की एक ग्राम पंचायत से प्रधान हैं। वह परिवार समेत रूरा स्थित मकान में रहते हैं।
टीम के पहुंचने पर इनके घर में ताला बंद मिला। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कई दिन से परिवार समेत बाहर हैं। टीम ने इनके दो भाइयों से आधे घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की। वहीं कस्बा में ही इनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से दो मजदूरों को हिरासत में लिए जाने की चर्चा है। हालाकि इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह ने किसी को हिरासत में लिए जाने की बात से इंकार किया है।