फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जिला जज ने 51 युवाओं को दिए अधिवक्ता सम्मान प्रमाण पत्र, न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दी सलाह

Fri, 03 Jan 2025 05:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पं. रवींद्र शर्मा ने अधिवक्ता पेंशन, स्वास्थ्य बीमा व युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन योजना लागू कराने के पिता के सपने को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
51 युवाओं को दिए अधिवक्ता सम्मान प्रमाण पत्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अधिवक्ता कल्याण की प्रथम योजना प्रदेश में लागू कराने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता पं. रामकृष्ण शर्मा के जयंती समारोह पर जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, ऑल इंडिया बार एग्जाम (एआईबीई) पास करने वाले 51 युवा अधिवक्ताओं को जिला जज ने अधिवक्ता सम्मान प्रमाण पत्र भी दिए। जिला जज ने बार-बेंच के सामंजस्य को बढ़ाकर न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और पं.रामकृष्ण के दिखाए रास्ते और सिद्धांतों पर चलने की सलाह दी।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह ने बताया कि स्वर्गीय रामकृष्ण ने सबसे पहले अधिवक्ता कल्याण की राशि पांच हजार रुपये वर्ष 1974 में लागू करवाई थी। वर्ष 2004 में यह राशि बढ़कर पांच लाख रुपये हो चुकी है। पं. रवींद्र शर्मा ने अधिवक्ता पेंशन, स्वास्थ्य बीमा व युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन योजना लागू कराने के पिता के सपने को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का आश्वासन दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में राकेश सिद्धार्थ, एकता पटेल, इंद्रेश मिश्रा, वैशाली गुप्ता, आकाश यादव, राहुल कुमार, मनु पांडे, सत्यम शुक्ला, मोहन रावत, रावेंद्र कुमार, अंशुमान दीक्षित, सुनील वाजपेई, शुभांशु शुक्ला, शौर्य दरियाबादी, कमल मिश्रा, राकेश शर्मा आदि अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष रामनवल कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में अपर जिला जज राजेश चौधरी व शेष बहादुर निषाद के अलावा अजीत शुक्ला, सोमेंद्र शर्मा, अरविंद दीक्षितआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें