फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईजीआरएस में जिले को 41वीं रैंकिंग…20 अंक का सुधार, DM बोले- रैंक बेहतर करने के लिए होगा काम

Fri, 04 Apr 2025 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिलाधिकारी ने बताया कि जनता की समस्याओं को बेहतर लाने के लिए अफसरों-कर्मचारी पर सख्ती बरती जा रही है। असंतुष्ट लोगों से दोबारा बात कर समस्या निस्तारित की जाएगी। रैंक बेहतर करने के लिए काम होगा।
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिलाधिकारी की सख्ती के बाद जिले की मार्च माह की आईजीआरएस रैंकिंग में 20 अंक का सुधार हुआ है। जिले को 106 अंकों के साथ 41वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं, सीएम कार्यालय से लिए गए 8740 शिकायतों के फीडबैक में 5080 लोग असंतुष्ट मिले। फरवरी माह में जिले की रैंकिंग 61 व जनवरी में 53 थी।

विज्ञापन

आईजीआरएस यानी जनसुनवाई की शिकायतों के निस्तारण में सुधार लाने के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अफसरों के पेच कसे हैं। निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के बाद भी फरवरी माह की रैंकिंग सुधरने के बजाय आठ अंक लुढ़क गई थी। व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम शिकायतों के निस्तारण की रोजाना निगरानी कर रही थी।

विज्ञापन

मार्च माह में 92 शिकायतें डिफॉल्ट में रहीं
इसके बाद भी मार्च माह में 92 शिकायतें डिफॉल्ट में रहीं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनता की समस्याओं को बेहतर लाने के लिए अफसरों-कर्मचारी पर सख्ती बरती जा रही है। असंतुष्ट लोगों से दोबारा बात कर समस्या निस्तारित की जाएगी। रैंक बेहतर करने के लिए काम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें