खुले में शाैच राेकने के लिए प्रशासन ने नया तरीका अख्तियार किया है। जी हां, ये तरीका देख आप हैरान हाे जाएंगे। रविवार की सुबह सीडीअाे अरुण कुमार ने कल्याणपुर के ख्योरा कटरी में ड्रोन कैमरे से खुले में शौच की स्थिति की समीक्षा की। खेत के ऊपर उड़ते ड्रोन कैमरे देख शर्मसार हुए लोग भाग निकले। सीडीओ ने सभी को खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि यह दबाव का नहीं बल्कि अपने भविष्य को सुखी रखने का मामला है।
सीडीओ 5:30 बजे ख्योरा कटरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। खुले में शौच के लिए जाने वालों की संख्या की वास्तविक स्थिति जानना जरूरी है। ऐसे लोगों को अलग से समझाया जा रहा है। साथ ही उनके बच्चों को भी जानकारी दी जा रही है।
सुबह सीटी बजाने के विरोध में उतरे टीचर
खुले में शौच के लिए जाने वालों को जागरूक करने के लिए सुबह सीटी बजाने की जिम्मेदारी मिलने से शिक्षक नाराज हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सीटी बजाने और एसएमएस से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश के खिलाफ 16 अगस्त को बीएसए को ज्ञापन देगा। अध्यक्ष राजेश तिवारी, मंत्री अवध नरेश सिंह ने यह जानकारी दी।