फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाए बदरा, कल बारिश के आसार

Sun, 14 Aug 2016 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
फाइल फाेटाे
विज्ञापन
उत्तर-पूर्व की हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अभी बादल छाए रहेंगे। 16 अगस्त को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को हवाओें की दिशा बदल गई। अब उत्तर-दक्षिण की जगह उत्तर-पूर्व की हवाएं चल रही हैं। इससे बारिश की संभावना बनी हुई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि बादल छाने की वजह से ही अधिकतम पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस है। वातावरण में सुबह की नमी 95 फीसदी और दोपहर की नमी 76 फीसदी है। यह सामान्य के आसपास है। इसी वजह से उमस भरी गर्मी नहीं पड़ी। मौसम सुहाना है। आगे भी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें