फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से हार गई जिंदगी: किश्त न भर पाने से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान

Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में किसान ने जहर खाकर जान दे दी। मामला पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव का है। 
विज्ञापन
गनेश द्विवेदी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैक्टर व रोजगार के लिए गए लोन की किस्तें न भर पाने से परेशान होकर किसान ने जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सुबह तीन बजे उसकी मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी अमित द्विवेदी ने बताया कि उसके चाचा गनेश द्विवेदी (48) ने रात करीब 10:30 बजे घर में जहर खा लिया।
विज्ञापन


यह कदम उठाने से पहले उसने शादीशुदा बेटी और दामाद को सूचना भी दी। परिजन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सुबह तीन बजे उसकी मौत हो गई।

भतीजे ने बताया कि साल भर पहले चाचा ने लोन से ट्रैक्टर लिया था, और अपने पुत्र को मुख्यमंत्री उद्यमी बेरोजगार योजना से पांच लाख का ऋण भी दिलाया था। रोजगार भी नहीं चल रहा था, किस्त भरनी भी पड़ रहीं थीं।
विज्ञापन

इसी से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पत्नी नीलम का वर्ष 2015 में निधन हो चुका है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि मामला घरेलू कलह का है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें