फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, घर के बाहर खड़े मासूम की कुचलकर मौत, फरार चालक की तलाश जारी

Sun, 05 Jul 2026 12:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव में शनिवार सुबह घर के बाहर खड़े मासूम को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों का आरोप है कि यहां स्पीड ब्रेकर न होने से अक्सर हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक मासूम की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव में तीन साल का बच्चा घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान वहां से निकले तेज रफ्तारर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी नितिन ने बताया की मृतक नितिन (3) सुबह छह बजे अपने दरवाजे के पास खड़ा था। तभी बांदा से चिल्ला की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दरवाजे पर खड़े बच्चे को ट्रैक्टर से रौंदा दिया।

विज्ञापन

लोगों ने दौड़ाकर ट्रैक्टर को रोक लिया, लेकिन चालक भाग निकला। सूचना पर थाना अध्यक्ष चिल्ला आनंद साहू, थाना अध्यक्ष पैलानी राममोहन राय, सीओ सदर सौरभ सिंह और तहसीलदार पैलानी राधे श्याम सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन





मृतक के पिता बोले- गांव की यह चौथी घटना है

मृतक के पिता रमेश वर्मा ने बताया है कि गांव की यह चौथी घटना है। कई बार प्रशासन से यहां पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग भी की जा चुकी है, जो आज तक नहीं बनी। इसी जगह विद्युत पावर हाउस व बच्चों के स्कूल भी हैं। यहां से अक्सर स्कूली बच्चे भी निकलते हैं। पिता की शिकायत पर थाना चिल्ला में मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें