फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: जेसीबी निकालने का विवाद...दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, पिता-पुत्र घायल

Sun, 17 Mar 2024 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पीड़ित के अनुसार हमले में उमाशंकर को गंभीर चोटें आई हैं। घायल के गंभीर चोट को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में जेसीबी  निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।  एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा पीड़ित के घर पर धावा बोलकर पिता- पुत्र को घायल कर दिया।  पिता को गंभीर चोटे आई हुईं हैं।  मामला खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तेंदुआ का है।

विज्ञापन

यहां पर सुबह 10 बजे के लगभग गांव का रहने वाला पुरुषोत्तम उर्फ पुत्तन की जेसीबी लेकर ड्राइवर गांव में कार्य करने के लिए सकरी रास्ते से जा रहा था। यहां रास्ते पर जेसीबी विद्युत पोल से टकरा गई, जिसको गांव के रहने वाले राहुल सोनी के द्वारा रोका गया।
यह बात दबंगों को न गंवार गुजरी और आधा दर्जन से ज्यादा लाठी-डंडों से लैस होकर सोनी परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में राहुल सोनी पिता उमाशंकर माता गीता देवी को घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलूहान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को जिला अस्पताल रेफर किया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पीड़ित के अनुसार हमले में उमाशंकर को गंभीर चोटें आई हैं। घायल के गंभीर चोट को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें