यात्रा आगे निकली, तो वह रकाबगंज से निकले, तो रास्ते में कुछ युवक बाइक खड़ी किए थे। उन्होंने बाइकें किनारे करने को कह दिया, इस पर वह गुस्सा गए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर युवकों के पिता भी आ गए और लामबंद होकर भाजपा नेता को पीटने लगे। इससे भाजपा नेता को काफी चोटें आ गईं। कुछ ही देर में अन्य साथियों ने देखा, तो वह पहुंचे।
तमाम भाजपाई मऊदरवाजा थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष विनय प्रकाश राय ने तुरंत ही भाजपा नेता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए लिंजीगंज अस्पताल भेजा। उधर, पुलिस ने पिता व दो पुत्र समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित की तरह से शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।