फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों की लड़ाई को लेकर भिड़े युवकों के दो गुट, जमकर चलीं कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, फिर हुआ ये सब

Sat, 27 Oct 2018 12:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर: परदेवनपुरवा, चकेरी में शुक्रवार रात कुत्तों की लड़ाई को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर बोतलें पत्थर चले। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर एक पक्ष के लोग भाग निकले। झगड़े में एक पक्ष के तीन लोगों के सिर फटे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परदेवनपुरवा निवासी डब्बू जायसवाल की घर के पास ही चाय की दुकान है। रात में डब्बू के पालतू कुत्ता और आवारा कुत्ता आपस में लड़ गए। उसी दौरान मोहल्ले के राजा और सुमित सिंह बाइक से उधर से निकले। दोनों बाइक से उतर कर कुत्तों को भगाने लगे। डब्बू ने इसका विरोध करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दिया। इस पर झगड़ा बढ़ गया। पास स्थित पान दुकानदार कमलेश ने बीच-बचाव कोशिश की।

 
विज्ञापन

दोनों तरफ से जमकर मारपीट और ईंट-पत्थर चले

डेमो पिक
इस पर डब्बू की तरफ से नीरज, आसिफ और सुमित व अन्य दोस्त वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट और ईंट-पत्थर चले। आरोप है कि डब्बू के साथियों ने कमलेश की दुकान से कोल्ड ड्रिक की बोतलें उठाकर चला दी। पथराव और बोतल लगने से राजा, सुमित और कमलेश समेत चार लोगों के सिर फट गए। डब्बू के पक्ष के लोगों को भी चोट आई हैं। थानाप्रभारी ने बताया कि कुत्तों की लड़ाई को लेकर युवकों के गुटों में झगड़ा हुआ है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घायलो को कांशी राम ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें