फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दूसरे संप्रदाय की किशोरी को भगा ले जाने के बाद किशोर के घर मेें हुई थी बमबाजी, तनाव बरकरार

Tue, 11 Jun 2019 11:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
कानपुर के रावतपुर में सोमवार रात बजरंग दल के पूर्व नगर सह संयोजक के घर मारपीट, बमबाजी, लूटपाट और तोड़फोड़ के बाद मंगलवार को भी तनाव की स्थिति रही। इसके चलते क्षेत्र में तीन थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। वहीं उपद्रव में पकड़े गए बॉबी खान की पैरवी करने रावतपुर पुलिस चौकी पहुंचे लोगों को बजरंग दल और विहिप के लोगों ने खदेड़ दिया। साथ ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन


ये लोग देर शाम तक चौकी में डटे रहे। उपद्रवियों की तलाश में कल्याणपुर, बिठूर थानों की फोर्स, स्वाट टीम दबिश दे रही है। एक टीम किशोरी को लेकर भागे बजरंग दल नेता के भाई की भी तलाश में जुटी है। रावतपुर गांव निवासी बजरंग दल के नेता का नाबालिग भाई सोमवार सुबह मोहल्ले की दूसरे संप्रदाय की एक किशोरी को लेकर भाग गया था।

 
विज्ञापन

गिरफ्तार एक उपद्रवी की पैरवी मेें पहुंचे लोगों को विहिप और बजरंग दल के लोगों ने भगाया

किशोरी के परिजनों की सूचना पर पुलिस उसके पिता को चौकी ले आई थी। पूछताछ के बाद शाम को पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। इससे नाराज किशोरी के घरवालों और समर्थकों ने पहले रावतपुर पुलिस चौकी में हंगामा किया फिर बजरंग दल नेता के घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट की थी। उपद्रवियों ने देशी बम भी फोड़े थे।

इसके बाद एकता चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया था। इसके बाद दोनों पक्षों के आमने सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके चलते मंगलवार को भारी फोर्स तैनात किया गया है। वहीं उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल और विहिप के आशीष कुमार, पार्षद जितेंद्र गांधी अपने समर्थकों के साथ देर शाम तक चौकी में डटे रहे।

उधर आईजी आलोक सिंह ने मंगलवार को एसपी पश्चिम का कार्य संभाल रहे एसपी क्राइम राजेश यादव को दफ्तर बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। आईजी ने एलआईयू और इंटेलीजेंस को भी नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें