उत्तर प्रदेश में जनपद उन्नाव के जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब दो डॉक्टर आपस में भिड़ गए। इस झगड़े की वजह थी मरीज और दवा के बीच जूनियर डॉक्टर की एंट्री। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजनों के होश उड़ गए। कुछ मरीजों के परिजनों कह रहे थे कि सीनियर डॉक्टर साहब जो कर रहे हैं वो तो सही ही है। लेकिन जूनियर और सीनियर डॉक्टर के बीच हो रहे विवाद के बीच मरीजों की बोलने की हिम्मत न हुई।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को वरिष्ठ फिजीशियन डा. जेपी बाजपेई को राउंड करना था। वह जब वार्ड पहुंचे तो उन्हें स्टाफ नर्स ने तीन मरीजों की फाइल दी। एक मरीज की फाइल में कुछ दवाओं के नाम कटे थे।