फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 11 में सिर्फ चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी के सामने बृहस्पतिवार को जनसुनवाई की। इसमें 11 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर चार का निस्तारण हो सका, जबकि सात शिकायतों का 15 दिन में निदान करने के संबंधित अफसरोंं को निर्देश दिए। नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रेरक महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में महिलाओं की समस्याओं की जनसुनवाई की। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने दिव्यांगजन अधिकारी से कैंप लगाने के निर्देश दिए। इस पर दिव्यांगजन अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि सभी ब्लॉकों में शिविर लगाकर पात्रों को लाभ दिया जा रहा है। सदस्य ने कहा कि शादी अनुदान में दिव्यांग को आच्छादित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए पिछली जनसुनवाई में दिए गए निर्देश पर हुए कार्य की योजना अगली बैठक में जरूर लेकर आएं। उन्होंने बीईओ को निर्देशित ओपन जिम अवश्य बनवाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर एवं ग्राम सभा स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के कैंप अवश्य लगाकर लोगों को जागरूक करें। सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें