फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कालपी रोड पर मिली गंदगी, सफाई निरीक्षक पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान कालपी रोड और रतनलालनगर में गंदगी मिलने पर जोन - 5 के जोनल स्वास्थ्य अधिकारी को फटकार लगाई और तत्काल सफाई कराने व डस्टबिन रखवाने के लिए कहा। इसके अलावा क्षेत्रीय सफाई और खाद्य निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने व सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं वार्ड - 84 (जूही कलां) में भी कुछ कर्मियों के मौके पर न मिलने पर नाराजगी जताई। रतनलालनगर बाजार का पैदल भ्रमण करते समय क्षेत्रवासियों से समस्याएं पूछीं। सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री और मलबे को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने इसी क्षेत्र में स्थित मां दुर्गा उद्यान पार्क का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों के अनुरोध पर बैडमिंटन कोर्ट में रात में खेलने के लिए प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश पर्यावरण अभियंता को दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें