कानपुर। दीपोत्सव शुरू होने के बावजूद शनिवार को शास्त्रीनगर सहित कई मोहल्लों में गंदगी, कूड़े के ढेर नजर आए। वार्डों में चार-चार अतिरिक्त सफाई कर्मचारी न मिलने और कई कर्मियों के छुट्टी पर होने की वजह से भी कामकाज प्रभावित रहा। उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने दीपावली पर नगर निगम कंट्रोल रूम में एक गैंग तैनात करने और परेवा में भी कूड़ा उठवाने का दावा किया है।