अभी कानपुर से काठगोदाम गरीबरथ चलती है, लेकिन यात्रियों की मांग अधिक होने की वजह से सांसद सत्यदेव पचौरी ने काठगोदाम की ट्रेन का प्रस्ताव भी रेलमंत्री को दिया है। कानपुर से पुणे ट्रेन का भी प्रस्ताव सांसद पचौरी का था। अभी लखनऊ से पुणे दो दिन वाया कानपुर ट्रेन चलती है, लेकिन कानपुर-पुणे ट्रेन तीन दिनों के लिए नियमित होगी। सांसद पचौरी ने बताया कि दोनों ट्रेनों को कानपुर से नियमित चलाने की मांग रेलवे से की थी। इसी हिसाब से नियमित संचालन होगा।