फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीआईओएस कार्यालय का प्रधान सहायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशक कार्यालय की ओर से डीआईओएस कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया गया। प्रधान सहायक पर पछाएगांव स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक ने फर्जी नाम से शिकायत कराई थी। इसकी शासन की ओर से हुई जांच में उक्त सहायक दोषी पाया गया और उसे निलंबित कर कार्यालय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कानपुर से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

बीते माह पछाएगांव स्थित महात्मा गांधी सैनिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप सिंह चौहान ने डीआईओएस कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक हरिओम सिंह पर फर्जी शिकायत करने का आरोप लगाया था। शासन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि प्रधान सहायक अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनके कॉलेज में प्रबंधकीय विवाद करवा रहे हैं।
इसके साथ ही सहायक की ओर से जसवंतनगर स्थित श्री जवाहर लाल नेहरू जूनियर हाईस्कूल व श्री गांधी उमा विद्यालय में अनियमित नियुक्ति कराने की शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

समिति की जांच में प्रबंधक की शिकायतें सही पाई गईं। इसके बाद अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामता राम पाल की ओर से प्रधान सहायक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही प्रकरण की जांच मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें