फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के खिलाफ चल रही साजिश पर ये क्या कह गईं डिम्पल

Sat, 18 Feb 2017 12:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिम्पल यादव
विज्ञापन
औरैया सहार में जनसभा के दौरान कन्नौज सांसद डिम्पल यादव अपने पति अखिलेश यादव के खिलाफ चल रही साजिश पर खुलकर बोलीं। डिम्पल ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश के खिलाफ ऐसी साजिश रची गई थी कि उससे पार पाना बड़ा मुश्किल था। अगर साइकिल चुनाव चिह्न छिन जाता तो अखिलेश के पास उनकी चाबी और केवल हम बचते। ये तो अच्छा हुआ कि साइकिल मिल गई। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह चुनाव अखिलेश के लिए चुनौती है। अपने भैया को फिर से मुख्यमंत्री बनवा देना। उन्होंने कहा कि लोकसभा जैसी गलती न करना। बिधूना से सपा प्रत्याशी दिनेश वर्मा गुड्डू के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि अखिलेश सरकार में खूब विकास के काम हुए। कुछ लोग समाजवादी पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें