फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का कर्ज माफ, युवाओं को रोजगार, प्रदेश का विकास हमारा संकल्पः राजबब्बर

Sat, 18 Feb 2017 12:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर
विज्ञापन
आंधी किसी की भी हो, चुनाव चिह्न की राजनीति नहीं है। संकल्प की राजनीति है जिसमें सहयोग से आगे चलने का है। बुजुर्ग का सम्मान करना पड़ता है। ये बातें शुक्रवार को कानपुर पुखरायां पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जनसभा के दौरान कहीं।  राजबब्बर ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी न होते तो मना कर दिया जाता।  वहीं दत्तक पुत्र को विरासत नहीं दी जाती कहकर प्रधानमंत्री पर तंज भी कसा। उन्होंने नीतम सचान को गठबंधन का प्रत्याशी बताया।
विज्ञापन


राजबब्बर ने कहा कि परिवार में और राजनीति में बुजुर्ग को लेकर कन्फ्यूजन होता है। जिसमें बुजुर्ग का सम्मान करना पड़ता है। आप युवा हो स्थानीय हो फोन आने पर रात में निकलोगे। किसी बुजुर्ग को तकलीफ देना ठीक नहीं होता। अखिलेश ने ने भी नीतम सचान चुनाव लड़ने से मना नहीं किया। किसानों का कर्ज माफ, फसल की कीमत का मुआवजा मिले, नौजवानों को रोजगार मिले, विकास हो यह गठबंधन का संकल्प है।

प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए राजबब्बर ने कहा कि दाड़ी वाला कहता है कि हम दत्तक पुत्र है। यहां दत्तक पुत्र को कब्जा नहीं दिया जा सकता। कोई मां नहीं चाहती कि उसकी विरासत किसी दत्तक पुत्र को मिले उसका बच्चा मोहताज हो जाए। अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नीतम को जिताना होगा। पीसीसी के उपाध्यक्ष जयकिशन, सतत यादव, लक्ष्मीनारायण मिश्र ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें