26 जनवरी को कानपुर में होने वाले टी-20 मैच में यह दूसरा मौका होगा जब धोनी कप्तानी छोड़कर एक खिलाड़ी के बतौर टीम में खेलेंगे। इसके पहले उन्होंने 2005 में द्रविड़ की कप्तानी में वन-डे मैच खेला था। ग्रीनपार्क में 2005 से अब तक धोनी अपने कॅरियर के पांच वन-डे और दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
इसके अलावा ग्रीनपार्क स्टेडियम में अपने पहले टेस्ट (2007) मेें बतौर कप्तान उतरे थे। इसके बाद 2008 में इंग्लैंड, 2013 में वेस्टइंडीज और 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। बता दें महेंद्र सिंह धोनी 2014 में टेस्ट मैच से संन्यास ले चुके हैं और 2016 में वन-डे मैच की कप्तानी छोड़ चुके हैं।
कप्तान के रूप में धोनी का रिकार्ड बेहतरीन
ग्रीनपार्क में कप्तान के रूप में धोनी का रिकार्ड बेहतरीन है। उन्होंने यहां दो टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। दोनों ही मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। वहीं 2007 से 2015 के बीच खेले चार वन-डे मैच में तीन मैच जीते हैं।