दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा का काउंट डाउन बुधवार से शुरू हो सकता है। कानपुर की संभावित तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 26 या 27 जनवरी को हो सकती है।
स्थानीय पार्टी सूत्रों की मानें तो रायबरेली और अमेठी की सीटों पर सपा के साथ बात नहीं बन पाने के कारण प्रत्याशियों की घोषणा अटकी है। सभी दावेदारों की स्क्रूटनी कर ली गई है।
तीसरे चरण के चुनाव में नामांकन कराने की अंतिम डेट 31 जनवरी है। 28 और 29 जनवरी को अवकाश के कारण नामांकन नहीं होंगे। ऐसे में 26 तारीख के बाद नामांकन कराने के लिए कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों को 27, 30 और 31 यानी सिर्फ तीन दिन ही मिलेंगे।
कयास लगाए जा रहे हैं कि 26 जनवरी से दूसरे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा होना शुरू हो जाएगी। शहर के कांग्रेसी प्रत्याशी 30 और 31 जनवरी को ही नामांकन करा सकेंगे।