फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विहिप की 61वीं वर्षगांठ पर निकाली जा रही धर्म यात्रा, धार्मिक स्थल के विवाद के चलते बरती जा रही सतर्कता

Wed, 20 Aug 2025 01:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बीएनएस 163 लागू होने के चलते धर्म यात्रा के आयोजन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन
धर्म ध्वजा यात्रा का सजा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलवां कस्बे में ओवरब्रिज से विश्व हिंदू परिषद की ओर से 61वीं वर्षगांठ पर बुधवार को धर्म यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा 20 वर्षों से कस्बे में निकाली जा रही है। धर्म ध्वजा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातनियों को संगठित कर धर्म की स्थापना और सजग करना है। शहर के आबूनगर विवाद के चलते धर्म ध्वजा यात्रा को लेकर प्रशासन दो दिन से मलवां कस्बे में डेरा जमाए है।

विज्ञापन


यात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत एडीएम सहित पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, बिन्दकी, थरियांव, जाफरगंज, खागा सहित में 10 थानों का पुलिस बल सहित तीन प्लाटून पीएसी, 6 नायब तहसीलदार, एक तहसीलदार, दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों सहित फायर फाइटर व एएलएस एंबुलेंस मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें