फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2026: मेष से मीन तक राशि अनुसार क्या खरीदें, किन चीजों से करें परहेज, ज्योतिषाचार्यों से जानें डिटेल

Fri, 06 Nov 2026 12:05 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सोने-चांदी, वाहन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी में अमृत, शुभ, लाभ व चर चौघड़िया का ध्यान रखना चाहिए। वाहन खरीदारी या डिलीवरी के दौरान सुबह 10:30 से 11:50 बजे तक राहुकाल से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कांच, लोहे, काले कपड़े व नुकीली चीजों की खरीदारी से परहेज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
पीरोड बाजार में धनतेरस पर्व के अवसर पर गणेश लक्ष्मी की मूर्ति पसंद करती युवती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ज्योतिषाचार्यों ने धनतेरस पर अलग-अलग वस्तुओं की खरीदारी के लिए शुभ चौघड़िया का ध्यान रखने की सलाह दी है। जैसे सोने के लिए शुभ और अमृत चौघड़िया को शुभ माना गया है। चांदी के लिए अमृत तथा वाहन के लिए अमृत और चर चौघड़िया को अनुकूल माना गया है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य प्रीति अग्निहोत्री और आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि स्टील के बर्तन शुभ, तांबे के बर्तन लाभ और पीतल के बर्तन शुभ या अमृत चौघड़िया में खरीदना अच्छा माना जाता है। हीरे और आभूषणों के लिए शुभ व चर, इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए लाभ या चर तथा मकान-जमीन की खरीदारी के लिए शुभ व अमृत चौघड़िया अनुकूल है। खरीदारी में स्थानीय मुहूर्त और अपनी सुविधा का भी ध्यान रखें।

Trending Videos

वाहन खरीदने में राहुकाल से बचें
  • वाहन खरीदने या डिलीवरी लेने से पहले राहुकाल का ध्यान रखें। राहुकाल सुबह 10:30 से 11:50 बजे तक है।
  • लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की मूर्तियां लाने का मुहूर्त: दोपहर 3:20 से शाम 5:10 बजे तक। शाम 6:32 से 7:37 बजे तक और शाम 7:37 से रात 9:51 बजे तक है।रहेज किया जाता है।

चौघड़िया के अनुसार खरीदारी के मुहूर्त
  • लाभ चौघड़िया: सुबह 7:54 से 9:16 बजे तक।
  • अमृत चौघड़िया: सुबह 9:16 से 10:38 बजे तक।
  • शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:01 से 1:23 बजे तक।
  • चर चौघड़िया: शाम 4:07 से 5:30 बजे तक।

राशि के अनुसार कर सकते यह खरीदारी
  • मेष: तांबे के बर्तन या कलश।
  • वृषभ: चांदी के सिक्के या बर्तन।
  • मिथुन: पीतल का दीपक, थाली, धार्मिक पुस्तकें।
  • कर्क: चांदी का सिक्का या कलश।
  • सिंह: सोने के सिक्के, आभूषण या पीतल के दीये।
  • कन्या: पीतल की पूजा थाली, दीपक या स्टेशनरी।
  • तुला: चांदी के सिक्के, बर्तन, पीतल के दीपक।
  • वृश्चिक: तांबे के बर्तन या कलश।
  • धनु: पीतल के दीपक, बर्तन, सोने के सिक्के।
  • मकर: झाड़ू, स्टील या पीतल के बर्तन।
  • कुंभ: पूजा सामग्री, श्री या कुबेर यंत्र, पीतल के बर्तन।
  • मीन : साबुत धनिया, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सोने-चांदी के सिक्के।
विज्ञापन

ये वस्तुएं न खरीदें
मान्यताओं के अनुसार लोहे, कांच, काले रंग की वस्तुएं और चाकू, कैंची व सुई जैसी नुकीली या धारदार चीजें खरीदने से बचना चाहिए। कुछ मान्यताओं में स्टील की वस्तुओं से भी परहेज किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें