फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे किनारे अज्ञात युवती का मिला शव, शरीर पर नहीं थे चोट के निशान, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Fri, 06 Nov 2026 10:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल कस्बे में महोली स्थित कोल्ड स्टोरेज मोड़ के पास शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे करीब 28-30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महोली कोल्ड स्टोरेज मोड़ के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोली स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने राहगीरों ने एक युवती का शव पड़ा मिला। मृतका की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन

मृतका ने हरे रंग की कुर्ती और काले रंग का पायजामा पहन रखा था। राहगीरों की सूचना पर डीसीपी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह सहित समस्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

Trending Videos
विज्ञापन





शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले

फिलहाल पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आसपास के थानों में गुमशुदगी की सूचना खंगाली जा रही है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि युवती की उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच में प्रतीत हो रही है। शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले है मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें